फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment in basic schools.

15 दिनों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 12 हजार चार सौ साठ पद

Fri, 17 Mar 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Mar 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment in basic schools.
- फोटो : अमर उजाला

बेसिक स्कूलों को अगले 15 दिनों में 12,460 शिक्षक और मिल जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए संबंधित बीएसए दफ्तरों में 18 से 20 मार्च के बीच काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


प्रत्येक जिले की पहली काउंसलिंग में उसी जिले के डायट से ट्रेनिंग लेने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पिछले साल 15 दिसंबर को बेसिक शिक्षा परिषद में 12460 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने चुनाव से ऐन पहले इन भर्तियों के लिए अनुमति दी थी, लेकिन आचार संहिता लागू हो जाने के कारण प्रक्रिया रोकनी पड़ी। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत अमेठी, हमीरपुर, औरेया, हाथरस, जौनपुर, मिर्जापुर, बांदा और महराजगंज समेत वैकेंसी वाले सभी जिलों में आवेदन करने वालों को 18-20 मार्च के बीच काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।

काउंसलिंग में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

teachers recruitment in basic schools.

नियमानुसार उसी जिले से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को पहली काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। पद खाली रहने पर अन्य जिलों से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों के नामों पर विचार होगा।

बता दें कि इन पदों के लिए बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, द्विवर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी बीटीसी प्रशिक्षण और डीएड (विशेष शिक्षा) परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास होना अनिवार्य है। अधिकारियों का कहना है कि रिक्त पदों पर पहली काउसंलिंग 31 मार्च तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed