फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment in aded schools from january.

UP: बंपर शिक्षक भर्ती से होगी नए साल की शुरुआत

Fri, 19 Sep 2014 04:33 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Sep 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
teachers recruitment in aded schools from january.

सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 7145 शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षाएं जनवरी व फरवरी में आयोजित कराई जाएंगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।

विज्ञापन


प्रशिक्षित स्नातक वर्ग की परीक्षाएं 11, 18 व 25 जनवरी 2015 तथा प्रवक्ता संवर्ग की 1 व 8 फरवरी को कराई जाएंगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ता संवर्ग के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने प्रशिक्षक स्नातक संवर्ग के 6028 तथा प्रवक्ता संवर्ग के 1117 पदों के लिए दिसंबर 2013 में विज्ञापन निकाला था।

शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को कोर्ट से राहत

teachers recruitment in aded schools from january.

भर्ती के लिए आवेदन आने के बाद मामला न्यायालय में चले जाने की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में अब कोर्ट से राहत मिल गई है।

इसके आधार पर लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बोर्ड की बैठक गुरुवार को चेयरमैन परशुराम पाल की अध्यक्षता में हुई।

इसमें तय किया गया कि परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाए। विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

आवेदकों को प्रवेश पत्र डाक से भेजने के साथ चयन बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed