फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment applicants protest in lucknow.

सहायक अध्यापक भर्ती: आरक्षण के चलते नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हुए अभ्यर्थी, दी आत्मदाह की धमकी

Sun, 02 Sep 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Sep 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment applicants protest in lucknow.
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने शनिवार को निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। निदेशक ने छूटे हुए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कराने का भरोसा दिलाया लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सहायक अध्यापक पद पर शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू हुई तो सुबह सैकड़ों अभ्यर्थी निदेशालय पर पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। कार्यालय में निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम मौजूद थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। निदेशालय पर प्रदर्शन करने से पहले अभ्यर्थियों ने सुबह शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के आवास का घेराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग का समय आया तो बाहर कर दिया गया

teachers recruitment applicants protest in lucknow.
अभ्यर्थियों ने बताया कि वे सभी बीटीसी उत्तीर्ण हैं और भर्ती परीक्षा भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है। लेकिन जब काउंसलिंग का समय आया तो एक आदेश ने उन्हें इससे बाहर कर दिया।

भर्ती परीक्षा में 41,556 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। अब जब काउंसलिंग की बारी आई तो इन पदों पर आरक्षण नीति लागू कर दी। इस नाते सामान्य श्रेणी के ऊंची मेरिट वाले करीब छह हजार अभ्यर्थी काउंसलिंग से बाहर हो गए हैं।

जब तक सूची जारी नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा

teachers recruitment applicants protest in lucknow.

हंगामा बढ़ते देख शाम को निदेशक सर्वेंद्र विक्रम ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर वार्ता की। आश्वासन दिया कि तीन दिन में छूटे हुए अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी द्वारा जारी कराके उन्हें अवसर दिया जाएगा लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने।

बताया कि जब तक उनकी सूची जारी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा। बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ ने भी सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर निदेशालय पर धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed