{"_id":"61f8cbf1d48f0a0af1776791","slug":"teachers-of-parishadiya-schools-will-get-tlm-allowance-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा 300 रुपये टीएलएम भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा 300 रुपये टीएलएम भत्ता
Tue, 01 Feb 2022 11:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:28 AM IST
सार
यूपी सरकार ने परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षामित्रों टीएलएम भत्ता देने का एलान किया है। इसके भुगतान के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षामित्रों को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) खरीदने के लिए तीन सौ रुपये भत्ता दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने भत्ता भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना काल में लंबे समय तक स्कूल बंद रहने का असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ा है। विभाग ने बच्चों की दक्षता पर पड़ने वाले असर को कम करने, उन्हें फिर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी क्षमता के अनुसार पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए शिक्षकों को अधिगम शिक्षण सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों को सामग्री खरीदने के लिए तीन-तीन सौ रुपये भत्ता दिया जाएगा।