फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers of graduate colleges will not be able to do PhD

Lucknow News: स्नातक कॉलेजों के शिक्षक नहीं करा सकेंगे पीएचडी

Thu, 28 Aug 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers of graduate colleges will not be able to do PhD
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय स्नातक कॉलेजों के शिक्षकों को पीएचडी कराने की अनुमति नहीं देगा। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पास हुआ पीएचडी अध्यादेश 2025 यथावत रहेगा। इसमें न तो बदलाव होगा और न ही इसे वापस लिया जाएगा। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त कॉलेजेज शिक्षक संघ (लुआक्टा) पदाधिकारियों के साथ बैठक में स्थति को स्पष्ट कर दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि पीएचडी अध्यादेश 2025 यूजीसी शोध विनियम 2022 के अनुक्रम में ही लाया गया है। ऐसे में इसके विरुद्ध निर्णय लेना अविधिक होगा। यह अध्यादेश एकेडमिक काउंसिल से पारित हो चुका है। अब इसे कार्यपरिषद में रखने के बाद अनुमोदन के लिए राज्यपाल को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कुलपति के साथ वार्ता में हल न निकलने के बाद एलान किया कि सभी अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक बृहस्पतिवार को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए लविवि में धरना देंगे। इसके बाद शिक्षक राजभवन के लिए मार्च करेंगे और कुलाधिपति के सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed