फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: पहले से मैनुअल बने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराने में अब नया पेंच

Wed, 23 Sep 2026 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
पहले से मैनुअल बने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराने में अब नया पेंच
विज्ञापन


सीएमओ के यहां से हो रहे पास,

दो महीने से लंबित हैं 500 से अधिक प्रमाण पत्र

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम में करीब 11 साल पहले मैनुअल जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनते थे। अभी तक इनको ऑनलाइन कराने में कोई समस्या नहीं थी लेकिन अब इसमें पेंच आ गया है। अब पहले से बने इन प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करने के बाद नगर निगम तभी जारी कर पा रहा है जब सीएमओ के यहां से उनको पास किया जाता है। यहां काम की रफ्तार सुस्त होने से 500 से अधिक प्रमाण पत्र यहां दो महीने से लंबित हैं।

पिछले 11 साल से केंद्र सरकार के पोर्टल के जरिए ही लखनऊ सहित देश भर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिसमें बीते साल बदलाव हुआ था। जिसके बाद अब सिर्फ 0-21 दिन तक के ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम बना पाता है। इससे अधिक दिन वाले बच्चे का प्रमाण पत्र सीएमओ की अनुमति के बाद जारी होता। यानी जब सीएमओ मंजूरी देते हैं तभी नगर निगम उसको जारी कर पाता। अभी तक ऐसा नहीं था। पहले नगर निगम ही एक साल तक के बच्चे का प्रमाण पत्र सीधे जारी कर देता था। अब एक और नया बैरियर आ गया है। अभी तक नगर निगम उन प्रमाण पत्रों को आसानी से ऑनलाइन कर देता था जो उसने मैनुअल जारी किए थे। नगर निगम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग प्रभारी अनिल शुक्ला ने बताया कि जब मैनुअल प्रमाण पत्र बनते थे तब हिंदी में भी प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। जब से ऑनलाइन सिस्टम शुरू हुआ है अंग्रेजी में ही बन रहे हैं। जो लोग विदेश जाते हैं या पासपोर्ट बनवाते हैं, अब वह लोग ऑनलाइन की कराने आते हैं। इससे संबंधित विभाग आसानी से प्रमाण पत्र की जांच कर लेते हैं। अब इधर करीब दो महीने से यह कर ऑनलाइन पोर्टल में बदलाव कर दिया गया है। जिससे जो पहले बना प्रमाण पत्र है उसको भी ऑनलाइन फीड करने पर वह सीएमओ के यहां मंजूरी के लिए चला जाता है। जब तक वहां से मंजूरी नहीं मिलती है तो प्रमाण पत्र जारी नहीं होता है। इस समय सीएमओ के यहां ऐसे करीब 500 प्रमाण पत्र लंबित हैं। कई बार सीएमओ बनाए ऑफीशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर इस बात को उठाया मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


------------

चार दिन से पोर्टल ठप, नहीं बन रहे प्रमाण पत्र

नगर निगम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग प्रभारी अनिल शुक्ला ने बताया कि चार दिन से केंद्रीय पोर्टल ठप है। सर्वर ही नहीं आ रहा है। ऐसे में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम ठप है। इस बारे में भी शिकायत की गई मगर अब तक पोर्टल चालू नहीं हो पाया है। हर दिन नगर निगम में करीब 200 लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed