फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers made classroom on road because of shifting of school.

Lucknow News: सेंटिनियल कॉलेज के बाहर सड़क पर लगी क्लास, बच्चों ने दरी पर बैठ कर की पढ़ाई

Thu, 07 Jul 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Jul 2022 02:59 PM IST
सार

प्रबंध तंत्र के विवाद के कारण सेंटिनियल इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने सड़क पर ही क्लास लगा दी और बच्चों ने दरी बिछाकर पढ़ाई की।

विज्ञापन
Teachers made classroom on road because of shifting of school.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सेंटिनियल इंटर कॉलेज के प्रबंध तंत्र का विवाद आज बृहस्पतिवार को सड़क पर आ गया। कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों को सुबह जब प्रवेश नहीं करने दिया गया तो शिक्षकों ने सड़क पर ही क्लास लगा दी। जमीन पर दरी बिछा दी और छोटे ग्रीनबोर्ड पर पढ़ाने लगे। बच्चे भी एक-एक करके आने लगे और दरी पर बैठकर पढ़ाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


गोलागंज स्थित सेंटिनियल इंटर कॉलेज का बृहस्पतिवार सुबह का नजारा अलग ही था। यहां पर कॉलेज के अंदर नहीं बल्कि गेट के बाहर सड़क पर कक्षाएं लगी। प्रबंध तंत्र के विवाद के चलते एक जुलाई से स्कूल बंद चल रहा है। न शिक्षकों को प्रवेश करने दिया जा रहा है न छात्रों को। शिक्षाधिकारी भी स्कूल खुलवाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


यह है विवाद: 139 साल पुराने ऐतिहासिक सरकारी सहायता प्राप्त सेंटिनियल इंटर कॉलेज में प्रबंध तंत्र का विवाद चल रहा है। जिस मूल भवन में स्कूल चलता था वहां पर अब निजी मेथोडिस्ट चर्च स्कूल खोल दिया गया है, जबकि सेंटिनियल को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया। तबसे एक जुलाई से यह बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना शिक्षाधिकारियों तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह और जेडी सुरेंद्र तिवारी को दी गई। इन्होंने इसे खुलवाने की बजाय फिलहाल बंद करने का आदेश दे दिया। प्रिंसिपल राजीव दयाल ने बताया कि शिक्षाधिकारिओं के अलावा माध्यमिक शिक्षा मंत्री तक को जानकारी दी गई लेकिन स्कूल नहीं खुल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed