फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers found missing from three departments, written explanation sought

Lucknow News: भाषा विविः तीन विभागों से गायब मिले शिक्षक, लिखित स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 06 Feb 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers found missing from three departments, written explanation sought
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सख्ती के बाद भी शिक्षकों की लापरवाही दूर नहीं हुई है। मंगलवार को कुलपति के दूसरी बार निरीक्षण में उर्दू, अरबी और बीबीए विभाग में शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए गैरहाजिर शिक्षक डॉ. अकमल और डॉ. अब्दुल हफीज से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षकों के कक्षों में विद्यार्थी बैठे मिले। पूछने पर विद्यार्थियों ने बताया कि वे शिक्षक का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कक्षाओं में बैठकर पढ़ने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने विभागों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम मिलने पर उनकी अनुपस्थिति की सूचना अभिभावकों को भेजने को कहा है, जबकि 75 प्रतिशत उपस्थिति पर ही परीक्षा में प्रवेश पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुलपति के निरीक्षण में कक्षाओं में लगे स्मार्ट बोर्ड में बिजली का कनेक्शन नहीं मिला। इस पर उन्होंने नोडल सिविल व सहायक स्टोर कीपर पर कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में आउटडेटेड सिलेबस पढ़ाने पर भी कुलपति ने नाराजगी जताई और अपडेटेड कोर्स पढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed