UP Big News: सीएम योगी बोले- पहले के रहनुमा ही चोर थे, आजम खां से जेल में पूछताछ; मुस्कान और साहिल को कल सजा
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
सीएम योगी बोले- पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे, अब यूपी सुरक्षित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब उनका मानदेय 3500 रुपये होगा, जो पहले 2500 रुपये था। इसके साथ ही, उन्हें प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा भी मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल चुका है। बरेली इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले यहां त्योहारों पर उपद्रव होते थे। अब लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे हैं। प्रदेश के हर गांव में हजारों लोग शारदीय नवरात्र से जुड़े हैं। लोग निडर होकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। वे सुरक्षित माहौल में देवी मां के दर्शन कर पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
आजम खां से जेल में पूछताछ, रामपुर में ईडी की चार सदस्यीय टीम
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर जेल पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री आजम खां से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू की। ईडी की टीम आजम खां के बयानों का सत्यापन कर रही है। वे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल भी पूछेंगे। इस पूछताछ से जौहर ट्रस्ट मामले की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ईडी की टीम ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की है। यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट से संबंधित जांच का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी मानहानि मामले में 26 अक्तूबर को फैसला, निर्णय के दिन कोर्ट में उपस्थिति अनिवार्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई पूरी हो गई है। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद निर्णय के लिए 26 अक्तूबर 2026 की तारीख तय की। इस दिन राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होना होगा।
राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं और राहुल गांधी फैसले के दिन कोर्ट में उपस्थित रहेंगे। वहीं, वादी भाजपा नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि बचाव पक्ष ने लिखित बहस दाखिल की थी, जिसके जवाब में उन्होंने प्रतिवाद प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, बचाव पक्ष ने लिखित तर्क में घटना के दिन दिए गए भाषण को स्वीकार किया है। पढ़ें पूरी खबर
मुस्कान और साहिल को कल सजा, सौरभ के भाई ने की फांसी की मांग
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम सौरभ राजपूत हत्याकांड में मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। अदालत से दोषी करार दी गई सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की सजा को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं। उधर, सौरभ के परिवार को फैसले का इंतजार है। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने दोनों दोषियों के लिए फांसी की मांग की है। वहीं, जेल प्रशासन के मुताबिक, सजा सुनाए जाने की तारीख नजदीक आने के साथ दोनों की निगरानी बढ़ाई गई है। पढ़ें पूरी खबर
बाढ़ का पानी उतरा मुसीबतें बढ़ीं, कीचड़ व गंदगी से बदहाल लखनऊ के ये इलाके
राजधानी लखनऊ में फैजुल्लागंज और आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कई जगहों पर अब भी जलभराव है तो कहीं कीचड़ और गंदगी ने रास्तों को बदहाल कर दिया है। ऐसे में लोगों को घरों से निकलने से लेकर जरूरी सामान खरीदने और काम पर जाने तक में परेशानी हो रही है। पानी कम होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटने का इंतजार है।
निचले इलाकों में जमा पानी की निकासी धीमी होने से परेशानी बनी हुई है। फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी, पतंग मैदान, कैलाश कॉलोनी, शिव शक्ति नगर, गणेश विहार, गाजीपुर बलराम, अन्नपूर्णा नगर, नंदा फार्म और श्रीराम विहार आदि इलाकों में बाढ़ का पानी घटने के बाद कीचड़ युक्त सड़कें और भी खतरनाक हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.