फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers' Association Elects Presidents, Secretaries, and Treasurers in Six Development Blocks

Lucknow News: शिक्षक संघ को छह विकास खंडों में मिले अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष

Mon, 11 May 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Association Elects Presidents, Secretaries, and Treasurers in Six Development Blocks
शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों के हुए चुनाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राजधानी के विकास खंडों में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। इस दौरान नगर क्षेत्र के छह विकास खंडों में उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विकास खंड सरोजनी नगर से धीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, अमित कुमार को मंत्री और संगीता सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि मलिहाबाद से अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार, मंत्री पद पर फहीम बेग और कोषाध्यक्ष पद पर धीरज सिंह निर्वाचित हुए। काकोरी ब्लाॅक से अजय सिंह को अध्यक्ष, सौरभ कुमार वर्मा को मंत्री, ममता यादव को कोषाध्यक्ष, जबकि विकासखंड गोसाईंगंज से योगेंद्र सिंह को अध्यक्ष, पृथ्वी पाल सिंह को मंत्री और हसीन अहमद को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक माल से प्रदीप सिंह को अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को मंत्री और शकील खान को कोषाध्यक्ष, ब्लॉक बीकेटी से राधेश्याम यादव को अध्यक्ष, शांति स्वरूप वर्मा को मंत्री और खुर्शीद आलम को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसी तरह नगर क्षेत्र से अरुणेंद्र कुमार तिवारी को अध्यक्ष, आरिफ हुसैन को मंत्री व अर्चना मिश्रा को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज और चिनहट में 15 मई को निर्वाचन होगा। मोहनलालगंज से अध्यक्ष पद के लिए राम शंकर शुक्ला और चिनहट ब्लॉक से अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed