{"_id":"66d7a1e051015e895d040b84","slug":"teachers-and-employees-protested-by-wearing-black-bands-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106558-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिक्षक व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिक्षक व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Wed, 04 Sep 2024 05:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऑल टीचर्स इम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारी काली पट्टी बांध कर कार्यस्थल पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।
मंगलवार को बीआरसी गिलौला में शिक्षक व कर्मचारियों ने बैठक कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। अटेवा के जिलाध्यक्ष स्वप्निल पांडेय ने कहा कि छह सितंबर तक यदि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश, लोकेंद्र कुमार, डॉ. रवि शंकर सिंह, संदीप वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा, घनश्याम नायक व राजकुमार उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
दीवार गिरने से मासूम व नाना घायल
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भांभेपारा निवासी भगतराम (38) मंगलवार को अपने नाती सरोज (8 माह) को गोद में लेकर फूस के मड़हे में बैठा था। इस दौरान एक दीवार गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इकौना सीएचसी से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। जहां भगतराम का इलाज चल रहा हैं। जबकि सरोज की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया।