फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher Vinita receives State Teacher Award says  she will spend prize money on them

लखनऊ: शिक्षिका विनीता को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार, बोलीं- इसके असली हकदार बच्चे, उन्हीं पर खर्च करेंगे राशि

Sat, 05 Sep 2026 08:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 08:32 PM IST
सार

लखनऊ की शिक्षिका विनीता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसके असली हकदार बच्चे हैं, उन्हीं पर यह राशि खर्च करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
teacher Vinita receives State Teacher Award says  she will spend prize money on them
सीएम योगी के हाथों सम्मान लेते हुए लखनऊ की शिक्षिका विनीता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू में तैनात शिक्षिका विनीता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान ये सम्मान उन्हें मिला।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में शिक्षिका विनीता ने कहा कि ये सम्मान भले ही उन्होंने अपने हाथों में ग्रहण किया है, लेकिन इसके असली हकदार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि सम्मान में मुख्यमंत्री के हाथों मिली राशि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों पर खर्च की जाएगी। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता पहले से और बेहतर करने के लिए सभी प्रकार के नवाचार किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों के प्रति समर्पित भाव से काम कर पाती हैं, इसमें उनके परिवार और पति कमलेश कुमार शर्मा का भी सहयोग है। उन्होंने अपने विभाग के सभी अधिकारियों को भी आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर महौली की रहने वाली हैं विनीता

बता दें कि विनीता मूल रूप से सीतापुर के एक छोटे कस्बे महोली की रहने वाली हैं। वहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, खैराबाद से पढाई की। फिर कानपुर यूनिवर्सिटी से बीए और बीएड करने के बाद डायट खैराबाद से अपना बीटीसी प्रशिक्षण पूरा किया है। 


विनीता ने बताया कि उनकी नियुक्ति 2 जुलाई 2009 को रेउसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंगलपुरवा में हुई। 2019 में प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू गोसाईगंज में उनको तैनाती मिली। विनीता ने बताया कि वर्तमान में उन्हें बेसिक शिक्षा में काम करते हुए 17 वर्ष हो गए। वह कक्षा तीन की कक्षाध्यापिका और कक्षा चार व पांच में अंग्रेजी विषय पढ़ाती हैं।


बीएसए विपिन कुमार ने कहा कि ये सम्मान सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणस्त्रोत है। हमें अपने शिक्षकों पर गर्व है कि वह बच्चों को शिक्षित करने के अलग-अलग प्रकार के शैक्षिक नवाचार करते रहते थे। बच्चों के प्रति विनीता का समर्पण ही सम्मान की ओर से ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed