{"_id":"579310034f1c1ba07cc4bbc1","slug":"teacher-suspended-for-submitting-fake-marksheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट से बन गए थे टीचर, नौकरी गई, अब जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मार्कशीट से बन गए थे टीचर, नौकरी गई, अब जाएंगे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मार्क्सशीट के सहारे नौकरी करने वाले लखनऊ मंडल के छह शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ये शिक्षक मंडल सीतापुर, लखीमपुर और रायबरेली के विद्यालयों में तैनात थे। मेरिट में चयनित होने की वजह से शपथ पत्र लेकर इन शिक्षकों को तैनाती दे दी गई थी।
विज्ञापन
शैक्षिक प्रमाणपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट न आने की वजह से इन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा था। सत्यापन रिपोर्ट में इन शिक्षकों के मार्क्सशीट फर्जी पाए जाने के बाद मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इन्हें बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा के आरोप में इन शिक्षकों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 26 सितंबर 2012 को विज्ञापन जारी किया गया था। मेरिट के आधार पर चुने गए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग फरवरी 2014 में हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। कई बार पत्र लिखने के बावजूद संबंधित बोर्ड या विवि से इन अभ्यर्थियों के सत्यापन नहीं भेजे जा रहे थे। इस वजह से शपथपत्र लेकर इन्हें जॉइन करा दिया गया था। बाद में हुए सत्यापन में इनके मार्क्सशीट फर्जी पाए गए।
अभी और मिल सकते हैं फर्जी मामले
फर्जी प्रमाणपत्र
- फोटो : Getty
फिलहाल केवल छह शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, लेकिन विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी 15 शिक्षक और हैं जिनकी मार्क्सशीट फर्जी होने का शक है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद उनकी बर्खास्तगी की जाएगी।
ये शिक्षक हुए बर्खास्त
नीरज कुमार-सहा. अध्यापक गणित-विज्ञान, राजकीय बा.उच्चतर मा.वि.छतोह रायबरेली।
संजीव कुमार-सहा.अध्यापक गणित-विज्ञान, राजकीय उच्चतर मा.वि. बदफर सीतापुर।
यदुवीर सिंह-सहा. अध्यापक अंग्रेजी,राजकीय उच्चतर मा.वि.थानगांव रेउसा सीतापुर।
पुष्पेंद्र कुमार- सहा.अध्यापक जीव विज्ञान, राजकीय उच्चतर मा.वि.भूडा पुलिया लखीमपुरखीरी
मनोज कुमार-सहा. अध्यापक सामान्य विषय, राजकीय बा.उच्चतर मा.वि.संसारपुर बांकेगंज खीरी।
लालजीत अरुण-सहा.अध्यापक हिंदी-राजकीय उच्चतर मा.वि.चौराईपुरवा भिठौली खीरी।