{"_id":"682f8c5d5bf3e7374a0a260b","slug":"teacher-suspended-for-being-absent-without-leave-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1216404-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना अवकाश के अनुपस्थित शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना अवकाश के अनुपस्थित शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बिना सूचना के गायब रहने वाले मलिहाबाद के हसनापुर परिषदीय स्कूल के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूल में 145 बच्चों में से 81 ही उपस्थित मिले। इस पर शिक्षक से जवाब मांगा तो उन्होंने तय समय में कोई जवाब नहीं दिया।
बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि बेसिक स्कूल हसनापुर में 19 मई को ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया था। सहायक अध्यापक शनि राजपूत बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले थे। अन्य शिक्षकों ने बताया कि वह अकसर बिना किसी सूचना के स्कूल नहीं आते हैं।
इसके बाद समीक्षा में पाया गया कि स्कूल में 145 बच्चों का नामांकन है। हालांकि, इनमें से 81 ही मौके पर मिले। यह भी पता चला कि अन्य दिनों की उपस्थिति भी ऐसी ही रहती है। इस संबंध में सहायक अध्यापक को पक्ष रखने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया गया। हालांकि, शनि राजपूत नहीं आए। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।