{"_id":"5a4dfbaf4f1c1b4a018b58e1","slug":"teacher-recruitment-in-uttar-pradesh-will-take-some-more-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"68500 शिक्षकों की भर्ती के लिए अभी करना होगा इंतजार, इन तैयारियों में लगेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 शिक्षकों की भर्ती के लिए अभी करना होगा इंतजार, इन तैयारियों में लगेगा समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होने में अभी तकरीबन दो माह माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से अगले एक-दो दिन में इस संबंध में आदेश जारी भी किया गया तो परीक्षा फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में ही संभव है। वैसे परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय परीक्षा की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 68500 शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराने की तैयारी की है। इसका जिम्मा परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को दिया गया है। प्राधिकारी कार्यालय ने परीक्षा का प्रारूप तैयार कर शासन को भेजा है। अब वहां से अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
दरअसल अभी परीक्षा की तैयारी के लिए काफी काम होने हैं। सबसे पहले सॉफ्टवेयर तैयार होगा। फिर इसका सुरक्षा आडिट किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
फिर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण समेत अन्य काम होंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह के मुताबिक शासनादेश जारी होने के बाद भी शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने में तकरीबन दो माह का समय लगेगा।