{"_id":"7074ec30cffe260396ee928ea14be721","slug":"teacher-recruitment-in-basic-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती जल्द
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Thu, 26 Sep 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 10 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती और की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए टीईटी, सीटीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू कर 15 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए निदेशक बेसिक शिक्षा से भर्ती कार्यक्रम की समय सारिणी मांगी है। शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने मार्च में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों से 10,800 सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन उस समय सभी सीटें नहीं भर पाईं थीं।
विज्ञापन
इस बीच परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के रिजल्ट फिर जारी किए हैं।
इसके आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय इलाहाबाद ने रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था।
प्रस्ताव के आधार पर 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की अनुमति दी गई है। भर्ती उत्तर प्रदेश बेसिक (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 के अंतर्गत की जाएगी।