फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher raped an intermediate student and forcibly married her

Lucknow News: इंटर की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, जबरन रचाई शादी

Sun, 26 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teacher raped an intermediate student and forcibly married her
इंटर की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, जबरन रचाई शादी
लखनऊ। कृष्णानगर में रहने वाली इंटर की नाबालिग छात्रा से भौतिक विज्ञान के शिक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। डरा-धमका कर जबरन शादी भी कर ली। करीब आठ महीने के बाद आरोपी ने तलाक देने का दबाव डाला और मारपीट कर पीड़िता को घर से भगा दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में वह इंटर में पढ़ती थी। अक्तूबर 2023 को जितेंद्र बहाने से उसे आशियाना स्थित घर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और तस्वीरें खींच लीं। इस वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा। आरोप है कि शिक्षक ने उस पर शादी करने का दबाव डाला। पहले तो पीड़िता के परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी। पर जब आत्महत्या करने की धमकी दी तो परिजनों ने उसकी शादी कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार शादी के बाद वह जितेंद्र के साथ सात से आठ माह तक साथ रही। इस बीच उसे पता चला कि जितेंद्र ने पहली पत्नी की मौत के बाद नीलम नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। छात्रा ने जब इस बारे में आरोपी से बात की तो वह चिढ़ गया और तलाक का दबाव डालकर प्रताड़ित करने लगा। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed