{"_id":"5d828b6d8ebc3e93d1008fd9","slug":"teacher-of-arts-college-accused-of-stealing-pictures-worth-crores-of-rupees-lucknow-news-lko4822817198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट्स कालेज के शिक्षक पर करोडों के चित्र चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट्स कालेज के शिक्षक पर करोडों के चित्र चुराने का आरोप
विज्ञापन
आर्ट्स कॉलेज के शिक्षक पर करोड़ों रुपये के चित्र चुराने का आरोप
लखनऊ विश्वविद्यालय के शिल्पकला महाविद्यालय के एक शिक्षक पर राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली से नामी कलाकारों द्वारा बनाये गए करोड़ों रुपये के चित्र चुराने का आरोप लगाया गया है।
इसको लेकर राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के सचिव की ओर से शिल्पकला महाविद्यालय और लविवि को पत्र भेजा गया है।
यह शिक्षक वर्ष 2018 से 2019 तक में कुछ समय के लिए राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के सचिव पर प्रतिनियुक्ति पर गए थे। कुछ अवधि के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया।
राष्ट्रीय ललित कला अकादमी की ओर से विवि को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शिक्षक के सचिव पद पर होने के दौरान ही ये चित्र गायब हुए।
एक कलाकार की शिकायत के बाद इस मामले की जांच के लिए संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक जांच समिति भी बनाई गई है। यह समिति जांच कर रही है।
इसके अलावा पत्र में इन शिक्षक पर वर्तमान चेयरमैन को बदनाम करने तथा उनके खिलाफ फेसबुक आदि पर गलत टिप्पणी करने की बात भी कही गई है। आर्ट्स कॉलेज की ओर से इसकी जानकारी कुलपति और कुलसचिव को दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षक ने नकारे आरोप
राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के आरोप तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा कमेटी बनने के बावजूद शिक्षक ने आरोप नकारे हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं है। यहां तक कि उन्हें अभी तक न तो राष्ट्रीय ललित कला अकादमी और न ही संस्कृति मंत्रालय से इस संबंध में कोई पत्र दिया गया है। इसलिए ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।