फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher denied to distribute mid day meal in summer vacatio

टीचर्स की जिद से स्कूलों में ताला, भूखे लौट गए दो लाख बच्चे

Thu, 26 May 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 May 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
teacher denied to distribute mid day meal in summer vacatio
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
हैवतमऊ प्राथमिक विद्यालय हो या फिर बीकेटी के इंदौराबाद, देवरिया कला समेत राजधानी में आठवीं तक के 2050 परिषदीय, अनुदानित स्कूलों व मदरसों में बुधवार से बच्चों को मिड डे मील दिया जाना था। 
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों के चलते शिक्षकों ने विद्यालय आने से मना कर दिया। ज्यादातर स्कूलों में ताला पड़ा रहा। मुश्किल से दस फीसदी स्कूलों में ही बच्चों को मिड-डे मील मिला। दो लाख के करीब बच्चे स्कूल बंद होने के कारण भूखे ही लौट गए। 
विज्ञापन


पहले दिन ही शासन की मंशा शिक्षकों की जिद के आगे फेल हो गई। वैसे तो मिड डे मील केवल स्कूल खुलने के दिन ही दिया जाता है, लेकिन सूखाग्रस्त घोषित 58 जिलों में शामिल होने की वजह से लखनऊ के स्कूलों में भी मिड डे मील दिया जाना है। शासन ने 21 मई से मिड डे मील देने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील को लेकर रही मिली-जुली स्थिति

teacher denied to distribute mid day meal in summer vacatio
डेमो - फोटो : अमर उजाला

सोमवार और मंगलवार को छुट्टी के कारण बुधवार को राजधानी के दो लाख 10 हजार बच्चों को सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच मिड डे मील बांटा जाना था। शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टी होने की बात कहते हुए स्कूल नहीं खोले।

तरसा मुबारकपुर, चक गंजागिरि, सरैंया, सरकपुर सरैंया, साढ़ामऊ जैसे कुछ स्कूलों में जरूर मध्यान्ह भोजन दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी का कहना है मिड डे मील को लेकर बुधवार को मिलीजुली स्थिति रही।

यह सही है कि प्राथमिक शिक्षक संगठन के विरोध की वजह से काफी स्कूलों पर ताला पड़ा। हालांकि बहुत से शिक्षकों ने स्कूल खोले भी थे, लेकिन वहां बच्चे नहीं आए। ऐसे में मिड-डे-मील खाने वाले बच्चों की संख्या 10 फीसदी से भी कम रही। गुरुवार को स्थिति को देखने के बाद आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed