फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher complaints against principal for harassment

टीचर ने लगाया प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Fri, 03 Mar 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Mar 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
teacher complaints against principal for harassment
डेमो

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर पांच स्थित सेवंथ डे एडवेंटिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीचर ने प्रिंसिपल मनोहर मेसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


टीचर का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह एक मामले में बातचीत करने के लिए प्रिंसिपल के ऑफिस गई थीं, जहां उन्होंने छेड़छाड़ की। उधर, प्रिंसिपल ने भी टीचर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि तेलीबाग निवासी टीचर एक हफ्ते पहले क्लासरूम में बैठकर स्वेटर बुन रही थीं। किसी ने उनकी फोटो खींच हेडऑफिस दिल्ली भेज दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू हुई, प्रिंसिपल से जानकारी मांगी गई। प्रिंसिपल ने टीचर से पूछा, तो उलटे उन्होंने ही पूछताछ शुरू कर दी। पत्र लिखकर प्रिंसिपल से फोटो खींचने वाले के बारे में पूछा। 

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे टीचर प्रिंसिपल से मिलीं।

थाना प्रभारी का कहना है कि इसी के बाद विवाद बढ़ा। टीचर का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। गुस्से में टीचर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। मारपीट से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed