{"_id":"58b919874f1c1ba0648308fd","slug":"teacher-complaints-against-principal-for-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने लगाया प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने लगाया प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Mar 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विकासनगर सेक्टर पांच स्थित सेवंथ डे एडवेंटिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीचर ने प्रिंसिपल मनोहर मेसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टीचर का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह एक मामले में बातचीत करने के लिए प्रिंसिपल के ऑफिस गई थीं, जहां उन्होंने छेड़छाड़ की। उधर, प्रिंसिपल ने भी टीचर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि तेलीबाग निवासी टीचर एक हफ्ते पहले क्लासरूम में बैठकर स्वेटर बुन रही थीं। किसी ने उनकी फोटो खींच हेडऑफिस दिल्ली भेज दी।
विज्ञापन
मामले की जांच शुरू हुई, प्रिंसिपल से जानकारी मांगी गई। प्रिंसिपल ने टीचर से पूछा, तो उलटे उन्होंने ही पूछताछ शुरू कर दी। पत्र लिखकर प्रिंसिपल से फोटो खींचने वाले के बारे में पूछा।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे टीचर प्रिंसिपल से मिलीं।
थाना प्रभारी का कहना है कि इसी के बाद विवाद बढ़ा। टीचर का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। गुस्से में टीचर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। मारपीट से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।