फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher burnt to death under suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध हालात में शिक्षिका की जलकर मौत

Mon, 16 Jun 2025 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher burnt to death under suspicious circumstances
लखनऊ। गोमतीनगर के विभव खंड निवासी पूर्व शिक्षिका कल्पना सिंह (66) शनिवार शाम अपने मकान में संदिग्ध हालात में जली हुई मृत मिलीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। कल्पना के भाई दीपक ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह के मुताबिक अविवाहित कल्पना केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाती थीं। कई वर्षों पहले उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। विभव खंड में रहने वाले दीपक शनिवार शाम करीब सात बजे बहन के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कल्पना ने जवाब नहीं दिया तो दीपक ने गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन




पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचीं तो कल्पना गैलरी में जली हुई मृत मिलीं। एसीपी ने बताया कि शव के आसपास माचिस व अन्य कोई सामान नहीं पड़ा था। दीपक ने बताया कि वह बीमार बहन को हर माह राशन देने जाते थे। शनिवार को भी इसी काम से आए थे। एसीपी ने बताया कि दीपक के तहरीर देने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed