फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher arrested while theft in school in Gilaula Shravasti.

Shravasti: विद्यालय से सोलर पैनल व पंखा चोरी करते धरा गया प्रधान शिक्षक, बोला- बनवाने जा रहा था

Thu, 01 Aug 2024 04:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गिलौला (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिलौला (श्रावस्ती) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2024 04:23 PM IST
सार

श्रावस्ती के गिलौला में ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक को स्कूल से चोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वह सोलर पैनल और पंखा ले जा रहा था।

विज्ञापन
Teacher arrested while theft in school in Gilaula Shravasti.
ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक को पकड़ लिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा के मंदिर का पुजारी बुधवार शाम विद्यालय में लगे सोलर पैनल व पंखा पिकअप पर लाद कर कहीं ले जाने की फिराक में था जिसे ग्रामीणों ने चोरी कराते रंगे हाथ दबोच लिया। प्रधान शिक्षक का तर्क था कि वह इसे बनवाने ले जा रहा है जबकि बीईओ गिलौला ने कहा कि बगैर अनुमति विद्यालय से कोई सामान नहीं ले जाया जा सकता फिलहाल मामले की जांच बीएसए ने बीईओ गिलौला को सौंपी है।

विज्ञापन


गिलौला के प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर में तैनात प्रधान शिक्षक शिवकांत यादव को ग्रामीणों ने बुधवार शाम विद्यालय से चोरी करते रंगे हाथ दबोच लिया। प्रधान शिक्षक विद्यालय में लगा 550 वाट के चार व 200 वाट के दो सोलर पैनल सहित उससे चलने वाले चार पंखे खुलवा कर पिकअप पर लदवा रहा था जिसे देखकर गांव निवासी सूरज, नंद कुमार, महेश, रामराज, संचित, रज्जन व ओंकार सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पूछताछ में पिकअप चालक ने बताया कि वह भाड़े पर आया था। इस सामान को कहां ले जाना था। इसकी उसे जानकारी नहीं है। वहीं, प्रधान शिक्षक का तर्क था कि वह इसे बनवाने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान प्रधान शिक्षक व ग्रामीणों में झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से इसका वीडियो बनाकर डीएम व बीएसए से शिकायत की गई। जिसकी जांच बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी गिलौला को सौंपी है। वहीं, इस बारे में बीईओ का कहना है कि विद्यालय का कोई भी सामान बगैर अनुमति नहीं ले जाया जा सकता है। जांच कर उसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। जो भी कार्रवाई होनी होगी बीएसए के स्तर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed