फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tcs youth survey on using internet

74 फीसदी लोगों की मैसेज के लिए व्हाटस पसंद

Tue, 22 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Mar 2016 02:25 PM IST
सार

  • 91 प्रतिशत युवाओं की पसंद फेसबुक 
  • 74 फीसदी मैसेज करने के लिए करते है व्हाट्सएप का उपयोग 
  • 85 प्रतिशत के पास अब स्मार्टफोन 

विज्ञापन
tcs youth survey on using internet
आॅन लाइन शॉपिंग युवाओं की पसंद - फोटो : demo pic

विस्तार

सोशल मीडिया और व्हाट्स एप जैसे मैसेजिंग एप का उपयोग करने में अव्वल युवा अब ऑनलाइन खरीदारी में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि, यह भी खासा दिलचस्प है कि इनमें से 62 फीसदी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ही खरीदते हैं।

विज्ञापन


ट्विटर अब तक भले ही उपयोग में पिछड़ा रहा हो। लेकिन अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है। सोशल मीडिया का हिस्सा बने युवाओं में 50 प्रतिशत के अकाउंट ट्विटर पर भी हैं। यह आंकड़े टीसीएस यूथ सर्वे में सामने आए हैं।
विज्ञापन


टीसीएस के 12-18 साल के युवा समूह में लखनऊ समेत 13 शहरों में यह सर्वे कराया गया। यह युवा 1995 के बाद पैदा हुए जिन्हें सर्वे का हिस्सा बनाया गया। लखनऊ के आंकड़ों की रिपोर्ट सोमवार को टीसीएस ने जारी की। इसमें बताया गया कि स्मार्ट पीढ़ी का पसंदीदा गैजेट भी स्मार्टफोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 प्रतिशत के पास अब स्मार्टफोन मौजूद है। इसमें 51 फीसदी इंटरनेट का उपयोग भी अपने स्मार्टफोन पर ही करते हैं। फेसबुक अभी सबसे चर्चित सोशल मीडिया है। 91 प्रतिशत युवाओं ने माना कि वे फेसबुक का उपयोग करते हैं। लड़कियों की तुलना में फेसबुक का उपयोग लड़कों में ज्यादा मिला। फेसबुक के साथ ट्विटर भी अब लखनऊ में जगह बना रहा है।

माता पिता भी आ चुके है ऑनलाइन

tcs youth survey on using internet
आॅन लाइन शॉपिंग युवाओं की पसंद - फोटो : demo pic

50 फीसदी ने माना कि सोशल मीडिया में वे ट्विटर का भी उपयोग करते हैं। ट्विटर का उपयोग करने वालों में लड़कियां अभी पिछड़ी ही हैं। केवल 27 प्रतिशत लड़कियों ने इसके उपयोग में हां कहा। एसएमएस सेवा को अब व्हाट़्सएप ने बहुत पीछे छोड़ दिया है। केवल 11 प्रतिशत युवा ही एमएसएस का उपयोग करते हैं। 

74 फीसदी मैसेज करने के लिए अब व्हाट्सएप का उपयोग ही पसंद करते हैं।
26 फीसदी युवा ऐसे हैं जोकि हर एक घंटे में अपने नोटिफिकेशन को चेक करते हैं और इसका जवाब देते हैं। 25 फीसदी तो आधा घंटा के अंदर ही नोटिफिकेशन चेक कर उसका जवाब दे देते हैं। 

माता-पिता भी अब ऑनलाइन आ चुके हैं। 52 प्रतिशत युवाओं के मां-बाप अपने बच्चों की निगरानी सोशल मीडिया और उनके इंटरनेट उपयोग को चेक  करते हुए मिले।

सर्वे कंपनी ग्लोबल कम्युनिकेशंस के हेड प्रदीप्त बागची का कहना है लखनऊ के युवा सामाजिक रूप से घुलने-मिलने में भी यकीन करते हैं। 38 फीसदी का मानना है कि ऑनलाइन से ज्यादा वह सीधे मिलना प्राथमिकता में रखते हैं। डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ा है। इससे उन्हें सीखने में भी मदद मिल रही है। अच्छी बात यह है कि अब ये युवा खुद ही करके सीखने में यकीन रखते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed