फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tcs ceo meeting with uttar pradesh cm yogi

सीएम से सीईओ की मुलाकात के बाद निकला हल, फिलहाल लखनऊ से नहीं जाएगी टीसीएस

Fri, 11 Aug 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
 tcs ceo meeting with uttar pradesh cm yogi
टीसीएस लखनऊ - फोटो : amar ujala

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन की मुलाकात आखिरकार कुछ रंग ले ही आयी। टीसीएस के नोएडा ऑफ‌िस के एक्सटेंशन तक लखनऊ यूनिटी काम करती रहेगी। 

विज्ञापन


नोएडा सेंटर का काम पूरा होने पर कर्मचारियों को नोएडा शिफ्ट होने का विकल्प दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भी टीसीएस को जमीन उलब्‍ध कराने की बात कहीं है।
विज्ञापन


अगर जमीन मिलती है तो दूसरे चरण में लखनऊ में एक सेंटर बनाने पर कंपनी विचार करेगी।

टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। टीसीएस सीईओ आज ही लखनऊ पहुंचे थे।

टीसीएस अपने लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को बंद कर यहां काम कर रहे करीब दो हजार आईटी प्रोफेशनल्स को दूसरे शहरों में शिफ्ट करने की तैयारी लगा था। इस मुलाकात के परिणाम से उन्हें काफी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के हैं टीसीएस के महारथी

 tcs ceo meeting with uttar pradesh cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन के लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल से इंटर करने की जानकारी ‘अमर उजाला’ ने पहले प्रकाशित की थी। लेकिन यह बात भी कम ही लोगों को पता है कि टीसीएस के उच्च पदों पर रहे कई अन्य अधिकारियों का भी लखनऊ से नाता है। 

कंपनी के एचआर हेड अजोय मुखर्जी, आईटी हेड आलोक कुमार और वाइस प्रेजीडेंट नीरज श्रीवास्तव का भी लखनऊ से अलग-अलग वजहों से नाता है। टीसीएस के संस्थापक एफसी कोहली ने टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा के नेतृत्व में 33 साल पहले लखनऊ टीसीएस की स्थापना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed