{"_id":"6995952cf24c639d57043c04","slug":"tb-persistent-abdominal-pain-loss-of-appetite-and-fever-may-be-symptoms-of-abdominal-tb-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"TB: लगातार पेट दर्द, भूख न लगना और बुखार हो सकते हैं पेट की टीबी के लक्षण, अपच समझकर न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TB: लगातार पेट दर्द, भूख न लगना और बुखार हो सकते हैं पेट की टीबी के लक्षण, अपच समझकर न करें नजरअंदाज
Wed, 18 Feb 2026 04:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:02 PM IST
सार
लगातार पेट दर्द, भूख न लगना, हल्का बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में सूजन और कमजोरी जैसे लक्षण पेट में टीबी की वजह से हो सकते हैं। इन लक्षणों को सामान्य गैस या अपच समझकर नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जीडी यादव के मुताबिक, पेट की टीबी के मामले पिछले कुछ समय से बढ़ते जा रहे हैं। लगातार पेट दर्द, भूख न लगना, हल्का बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में सूजन और कमजोरी जैसे लक्षण पेट में टीबी की वजह से हो सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. यादव केजीएमयू में जनरल सर्जरी विभाग के स्थापना दिवस के तहत हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। डॉ. यादव के मुताबिक, कई बार मरीज इन लक्षणों को सामान्य गैस या अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। एक बार टीबी की जांच से इसका इलाज संभव है।
विज्ञापन
प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. बृजेश मिश्रा और डॉ. हर्षवर्धन ने मेडिकल स्टूडेंट को जलने के जख्मों के इलाज की बारीकियां बताई। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी और जनरल सर्जरी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. विनोद जैन ने छाती व पेट में चोट के इलाज में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. अक्षय आनंद, डॉ. रवि कुमार, डॉ. भूपेंद्र, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत मौजूद रहे।