फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TB clinic to be open in three districts of UP.

जल्द ही तीन जिलों में खुलेंगे टीबी क्लीनिक

Sun, 09 Nov 2014 02:17 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Nov 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
TB clinic to be open in three districts of UP.

प्रदेश सरकार शीघ्र ही तीन नए टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) क्लीनिक खोलने जा रही है। यह क्लीनिक नए बने जिले अमेठी, शामली व हापुड़ में बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार ने तीनों टीबी क्लीनिक के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। तीनों अस्पतालों के लिए पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

नए बने जिलों में अभी तक टीबी का कोई अस्पताल नहीं था। इसलिए सरकार ने तीनों नए जिलों में टीबी क्लीनिक
खोलने को मंजूरी दे दी है।

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को तीनों जिलों में क्लीनिक का निर्माण तुरंत शुरू करवाने के लिए कहा गया है।

प्रदेश सरकार ने अमेठी में इस क्लीनिक के भवन निर्माण के लिए 130.60 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

सरकार ने यहां के लिए 62.36 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। इसी तरह शामली के लिए सरकार ने 137.64 लाख रुपये मंजूर किए हैं।

यहां के लिए भी सरकार ने पहली किस्त के रूप में 68.82 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

हापुड़ में बनने वाले टीबी क्लीनिक के लिए सरकार ने 137.64 लाख रुपये मंजूर किए हैं और पहली किस्त के रूप में 68.82 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed