लखनऊ। साइबर अपराध के तरीकों और उनकी जांच की जानकारी देने के लिए शनिवार को जीआरपी पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने पुलिसकर्मियों को डिजिटल धोखाधड़ी और बचाव के उपाय बताए।
उन्होंने फिशिंग, रैनसमवेयर, मैलवेयर, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, पहचान की चोरी और आईटी अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही मजबूत पासवर्ड, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और साइबर अपराध की पहचान के तरीके समझाए। रेल यात्रियों के चोरी या गुम हुए मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट की बरामदगी के लिए तकनीकी और फोरेंसिक डिजिटल साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी बताई गई। कार्यक्रम में साइबर अपराध की जांच और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा हुई।

जीआरपी पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को जानकारी देते साइबर विशेषज्ञ

जीआरपी पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को जानकारी देते साइबर विशेषज्ञ