फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tata Motors to host job fair on 26th

Lucknow News: टाटा मोटर्स में रोजगार मेला 26 को

Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tata Motors to host job fair on 26th
टाटा मोटर्स में रोजगार मेला 26 को
लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और टाटा मोटर्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 26 मई को रोजगार मेले का आयोजन देवा रोड चिनहट क्षेत्र में टाटा मोटर्स गेट नंबर-2, इंडस्ट्रियल एरिया में होगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय सुबह नौ बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


रोजगार मेले में 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 13,870 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, सीवी और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ मेले में उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed