{"_id":"6874bead7f7d747a680f7444","slug":"tap-water-reached-93-of-houses-in-purvanchal-infectious-diseases-decreased-in-rural-areas-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पूर्वांचल के 93% घरों तक पहुंचा नल से जल, ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पूर्वांचल के 93% घरों तक पहुंचा नल से जल, ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों में आई कमी
Mon, 14 Jul 2025 01:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:54 PM IST
सार
पूर्वांचल के 93% घरों तक हर घर नल से जल योजना के तहत नल से जल पहुंच चुका है। इससे ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों में भी कमी आई है।
विज्ञापन
नल से जल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों के 93 फीसदी घरों तक नल से जल पहुंच चुका है। अब लोगों को हैंडपंप या कुओं से पानी भरने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। घरों तक साफ पानी पहुंचने से ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों में कमी आई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन वाटरएड इंडिया और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के जियोग्राफी विभाग के संयुक्त अध्ययन में ये तथ्य सामने आए। टीम ने गोरखपुर मंडल के तीन जिलों गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज में विस्तृत अध्ययन किया।
विज्ञापन
सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए
तीन महीने तक समूह चर्चा, साक्षात्कार और आंकड़ों के विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकला कि इस योजना ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक समरसता के क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साफ पानी की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित व संक्रामक रोगों में कमी आई है।
विज्ञापन