फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tanzin Fatima slipped in washroom in Sitapur jail.

जेल के बाथरूम में फिसलीं सांसद आजम खां की पत्नी, विधायक तंजीन फातिमा, कंधा फैक्चर

Mon, 11 May 2020 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Tanzin Fatima slipped in washroom in Sitapur jail.
तंजीन फातिमा। - फोटो : amar ujala

सीतापुर जिला कारागार में निरूद्ध सांसद आजम खान की पत्नी, विधायक तंजीन फातिमा जेल के बाथरूम में फिसल गई। जिससे उनका कंधा फैक्चर हो गया। फौरन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रामपुर से विधायक तंजीन फातिमा व सांसद पति आजम खां के साथ जिला कारागार में निरूद्ध है। रविवार को विधायक रामपुर तजीन फातिमा बाथरूम गई थी। अचानक संतुलन बिगड़ने वह फिसल गई।
विज्ञापन


सूचना पर कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच महिला बैरक में बंद विधायक को बाहर निकाला गया। पहले उनका कारागार अस्पताल में इलाज कराया। दर्द में राहत न मिलने पर उन्हें रात को कारागार से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स-रे में उनके कंधे पर फैक्चर निकला। बाद में उनके कंधे पर प्लास्टर चढ़ाया गया। उपचार के बाद उन्हें दोबारा जेल पहुंचाया गया।

जेलर आरएस यादव का कहना है कि शौचालय में अचानक संतुलन बिगड़ने से विधायक तंजीन फातिमा गिर गई थी। इनके कंधे पर फैक्चर हुआ है। जिला अस्पताल ले जाकर प्लास्टर कराया है। उपचार कराकर महिला बैरक में पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed