फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tanvi seth passport case news witness Kuldeep Singh Attempt to Kidnapped

पासपोर्ट कांड के चश्मदीद गवाह का लखनऊ से अपहरण, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

Mon, 25 Jun 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
tanvi seth passport case news witness Kuldeep Singh Attempt to Kidnapped
अनस सिद्दीकी व तन्वी सेठ पासपोर्ट जारी होने के बाद। - फोटो : amar ujala

तन्वी सेठ पासपोर्ट प्रकरण के चश्मदीद गवाह होने का दावा कर रहे कुलदीप सिंह को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने शनिवार दोपहर जानकीपुरम इलाके से अगवा कर लिया। उसे नशा सुंघाकर बेहोश करके नेपाल ले जाने की तैयारी में थे। वह लखीमपुर खीरी के मैलानी जंगल में एक ढाबे पर जलपान कर रहे बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला और संसारपुर पुलिस चौकी में शरण ली। चश्मदीद के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकीपुरम पुलिस रविवार तड़के उसे लखीमपुर से लेकर लौटी और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तहकीकात शुरू की है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार झा ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर -3 शिवम सिटी निवासी कारोबारी कुलदीप सिंह (26) ने स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुलदीप का कहना है कि वह शनिवार दोपहर 2.05 बजे आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने बाइक से निकले थे। भिठौली-सीडीआरआई मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके रुकवाया और उन्हें गाड़ी में लाद लिया। इसके बाद गाड़ी सीतापुर रोड पर दौड़ने लगी। बदमाशों ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


चार-पांच घंटे बाद होश आने पर देखा तो गाड़ी जंगल के किनारे खड़ी थी और दो बदमाश कुछ दूरी पर स्थित ढाबे पर जलपान करने गए थे। गाड़ी का दरवाजा लॉक किए बगैर चालक को लघुशंका करते देखा। धीरे से दरवाजा खोलकर गाड़ी से उतरा और भाग निकला। रास्ते में रोडवेज की बस पर सवार होकर कस्बा संसारपुर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण से मचा हड़कंप

tanvi seth passport case news witness Kuldeep Singh Attempt to Kidnapped
कुलदीप जिसका अपहरण हुआ था। - फोटो : amar ujala

राजधानी से कारोबारी के अपहरण का पता चलने पर संसारपुर चौकी के पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार को फोन किया और कुलदीप को अपने कैंप ऑफिस बुलाकर तहकीकात की। उसने कहा कि तन्वी सेठ पासपोर्ट प्रकरण का वह चश्मदीद है। उस वक्त वह भी पासपोर्ट कार्यालय में लाइन में लगा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जानकीपुरम थाने से टीम देर रात लखीमपुर रवाना हुई और कुलदीप सिंह को साथ लेकर लौटी।

अपहरण की पड़ताल में जुटी पुलिस
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह ने स्कॉपियो सवार अज्ञात बदमाशों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उस पर प्राथमिकी दर्ज करके पड़ताल की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ इटौंजा व सीतापुर के खैराबाद स्थित टॉल प्लाजा से स्कॉर्पियो के बारे में छानबीन की जाएगी।

अगवा करके नेपाल ले जा रहे थे बदमाश

tanvi seth passport case news witness Kuldeep Singh Attempt to Kidnapped
कुलदीप का कहना है कि तन्वी सेठ के पासपोर्ट प्रकरण की खबरें छपने पर उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके खुद को चश्मदीद गवाह बताया था। कहा था कि उस वक्त पासपोर्ट कार्यालय में मौजूद था। इस पर एक न्यूज चैनल ने उसे शनिवार शाम साक्षात्कार के लिए बुलाया था। इस बीच बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों का इरादा नेपाल ले जाने का था लेकिन जंगल में होश आने पर वह चकमा देकर भाग निकला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed