फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TANDAV: Amazon Prime India content head Aparna questioned again

TANDAV : अमेजन प्राइम इंडिया की कंटेंट हेड अपर्णा से दोबारा हुई पूछताछ

Mon, 08 Mar 2021 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
TANDAV: Amazon Prime India content head Aparna questioned again
हजरतगंज पहुंचीं अपर्णा पुरोहित (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
अमेजन प्राइम इंडिया की कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित से ताडंव वेब सीरीज के मामले में सोमवार को हजरतगंज कोतवाली में दोबारा पूछताछ हुई। एसआईटी ने ढेर सारे सवाल किए। करीब दो घंटे हुई पूछताछ के दौरान में कोई बड़ा पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे पहले अपर्णा से 23 फरवरी को यहां पूछताछ हो चुकी है। उस समय वह कई सवालों के जवाब नहीं दे सकी थीं।
विज्ञापन


हजरतगंज थाने में पूछताछ के दौरान अपर्णा की वकील भी विवेचना सेल में मौजूद रहीं। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक अभी अपर्णा से कुछ और सवाल किए जाने शेष हैं। इसके लिए जल्द नोटिस जारी कर उन्हें बुलाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है अगली पूछताछ के दौरान कोई न कोई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनवरी में रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव में कई विवादित दृश्य थे। इसके चलते लखनऊ समेत कई शहरों में धरना-प्रदर्शन किए गए थे। इसी को लेकर हजरतगंज थाने में तैनात एसएसआई अमरनाथ यादव ने 18 जनवरी को एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अमेजन प्राइम की इंडिया कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित, डायरेक्टर अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी सहित पांच को समाज में दुर्भावना फैलाने का आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed