{"_id":"6aab054de48ab69fbc0e8baa","slug":"talks-remain-inconclusive-panchayat-secretaries-protest-continues-lucknow-news-c-13-lko1070-1922862-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों की हड़ताल से अटके काम, सुविधाओं पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों की हड़ताल से अटके काम, सुविधाओं पर ताला
विज्ञापन
पंचायत आफिस और डिजिटल लाइब्रेरी में लटका ताला।
लखनऊ। पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों में कई काम अटक गए हैं। पंचायत सचिवालयों में ताला लटक रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। मनरेगा मस्टर रोल, आवास सर्वे आदि कार्य ठप हैं। डिजिटल लाइब्रेरी भी बंद है।
मानदेय और अन्य मांगों के लिए ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक कई दिन से ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं। हालांकि, बुधवार को उनकी कुछ मांगें मानी गई हैं। उधर, बिना कारण निलंबन और प्रतिकूल प्रविष्टि से भड़के लखनऊ के पंचायत सचिवों ने भी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे दो दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसका असर ग्राम पंचायतों के कार्यों और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं पर पड़ रहा है। डीपीआरओ आदर्शने बताया कि पंचायत सहायकों का धरना समाप्त हो गया है। पंचायत सचिवों से भी बात हो गई है। जल्द ही धरना समाप्त करा दिया जाएगा।
पंचायत भवन में काम ठप, निराश लौट रहे ग्रामीण
माल। कस्बे की शुकदेई मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए तीन दिनों से पंचायत भवन की दौड़ लगा रही हैं। नसरीन राशन कार्ड के लिए सचिव के आने का इंतजार कर रही हैं। डिजिटल लाइब्रेरी भी नहीं संचालित हो पा रही है। प्रशासक आशुतोष चौरसिया ने बताया कि सचिवों की हड़ताल से पेंशन, नाली खड़ंजा, राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आदि काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
तहसील की लगा रहे दौड़
मलिहाबाद। सचिव और पंचायत सहायकों की हड़ताल से मलिहाबाद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को खतौनी और अन्य कागजों के लिए तहसील की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण राजेश ने बताया कि पंचायत सहायकों के होने से खतौनी और कई अन्य कागज ग्राम पंचायत में ही मिल जाते हैं। ग्राम जिंदौर, भतोईया के रोजगार सेवक ने बताया कि सचिव के कार्य बहिष्कार से कई कार्य प्रभावित हुए हैं।
ताले में बंद सुविधाएं
दुबग्गा। सचिव और पंचायत सहायकों की हड़ताल से काकोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत कठिंगरा के पंचायत भवन में ताला लटका है। ग्राम पंचायत कुसमी के पंचायत से मिलने वाली सुविधाएं भी ताले में बंद नजर आईं।