फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tablets distributed to 125 students.

Lucknow News: 125 विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

Sat, 12 Sep 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tablets distributed to 125 students.
125 विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट
लखनऊ। स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ। फेयरफील्ड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 125 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय वंदना और बाइबिल पाठ से हुई। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. ऋषि कुमार मिश्रा के संचालन में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा प्रसाद ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के साथ उनकी शैक्षणिक एवं तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. आरके सिंह, कुलानुशासक प्रो. आरके मिश्रा, प्राचार्या डॉ. ईशा वी. लाल और नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा प्रसाद समेत शिक्षक मौजूद रहे।

125 विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

125 विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed