{"_id":"66654a91b856b6787707fdd4","slug":"t20-world-cup-lucknow-is-prepare-for-india-pakistan-match-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए लखनऊ भी तैयार, रेस्टोरेंट व होटल में खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए लखनऊ भी तैयार, रेस्टोरेंट व होटल में खास तैयारी
Sun, 09 Jun 2024 11:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:54 AM IST
सार
टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान में होने वाले महामुकाबले के लिए लखनऊ पूरी तरह तैयार है। इसके लिए शहर में खास तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान रोहित व कोच राहुल द्रविड़।
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वकप क्रिकेट की बात हो और भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हो तो इस मुकाबले पर दुनिया की नजर टिक जाती है। हमेशा की तरह इस मुकाबले को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का बेताबी से इंतजार रहता है। इस मैच को लेकर लखनऊ भी उत्साहित है। इस मैच का सजीव प्रसारण देखने के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
मुकाबला रविवार को आठ बजे होगा। रविवार को छुट्टी का दिन है। दुनिया की इन दो परंपरागत प्रतिद्वंदी टीमों के बीच आठ माह बाद क्रिकेट की जंग रविवार को होने जा रही है। दोनों के बीच पिछली भिड़ंत पिछले साल 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में विश्व कप में हुई थी, जहां भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। अब टी-20 विश्वकप की बारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या जीतकर सपा ने फेल किया BJP का राम मंदिर कार्ड... हार से भविष्य के चुनावों पर सीधा असर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - न पुराने चेहरे जमा सके रंग... न नए दिखा पाए कोई कमाल; इन 31 पुराने चेहरों के हिस्से आई हार
रेस्टोरेंट और होटल में बड़ी स्क्रीन पर देखा जाएगा मैच
लखनऊ के कई रेस्टोरेंट और होटलों में मैच के सजीव प्रसारण के लिए बड़े स्क्रीन लगवाए जा रहे हैं। यहां ग्राहकों के लिए लजीज भोजन के साथ ही मैच का लुत्फ उठाने का भी मौका होगा। प्रशंसक भी घर से बाहर भी तसल्ली से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
बिजली गुल हुई तो मैच का मजा हो जाएगा किरकिरा
सभी को इस बात की चिंता है कि बिजली गुल हुई तो मैच का मजा किरकिरा हो जाएगा। दरअसल गर्मी के इस मौसम में राजधानी में बिजली की आवाजाही बढ़ गई है। घंटों बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। इसी के चलते लोगों ने इनवर्टर की व्यवस्था पहले से ही कर ली है।