फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Chunav Result 2024 Half of the new faces in BJP won while only 41 percent of old ones won

UP Chunav Result: न पुराने चेहरे जमा सके रंग... न नए दिखा पाए कोई कमाल; इन 31 पुराने चेहरों के हिस्से आई हार

Sun, 09 Jun 2024 10:13 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jun 2024 10:13 AM IST
सार

भाजपा के नए चेहरों में आधे तो पुराने में 41 फीसदी ही चुनाव में जीते। भाजपा की प्रत्याशी चयन की कसौटी ही सवालों के घेरे में है। भाजपा ने 22 नए और 53 पुराने चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन
UP Chunav Result 2024 Half of the new faces in BJP won while only 41 percent of old ones won
UP Chunav Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन की कसौटी भी इस बार सवालों में है। वजह, पार्टी के न तो नए प्रत्याशी उम्मीद के हिसाब से नतीजे दे पाए और न ही वे पुराने सांसद जिन पर एक बार फिर भरोसा जताया गया था। 
विज्ञापन


दोनों का ही नए प्रत्याशियों की सफलता दर 50 फीसदी तक सीमित रही तो पुराने आजमाए चेहरो की सफलता दर 41.50 फीसदी पर अटक गई। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 80 सीटों में 75 पर चुनाव लड़ा। बाकी पांच सीटें सहयोगी दलों को दी गई थी। 
विज्ञापन


पार्टी ने चुनाव में जिन 22 नए चेहरों को टिकट दिया था, उनमें से केवल 11 ही जीत सके। बाकी प्रत्याशियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं जिन पुराने 53 नेताओं पर भाजपा ने भरोसा जताया था, उनमें से 22 को ही चुनाव में फतह मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा के नए व पुराने प्रत्याशियों की हार-जीत की दर बताती है कि प्रत्याशी चयन की कसौटी भी सही नहीं थी। ये नतीजे ये भी बताते हैं कि कई स्तर पर कराए गए सर्वे, पार्टी स्तर से लिए जाने वाले फीडबैक को भी कहीं न कहीं नजरंदाज किया गया। भाजपा के अपेक्षित नतीजे आने के पीछे यह भी बड़ा कारण है।

नए प्रत्याशियों में ये 11 जीते
भाजपा के जिन 11 नए चेहरों ने जीत हासिल की है, उनमें पीलीभीत से जितिन प्रसाद, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हाथरस से अनूप वाल्मीकि, बरेली से छत्रपाल सिंह, कानपुर से रमेश अवस्थी, बहराइच से आनंद कुमार गोंड, कैसरगंज से करण भूषण सिंह, फूलपुर से प्रवीण पटेल, भदोही से विनोद बिंद, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी शामिल हैं।

वहीं हारने वालों में नगीना से ओमकुमार, फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह, मैनपुरी से जयवीर सिंह, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बाराबंकी से राजरानी रावत, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, जौनपुर से कृपाशंकर सिंह, बलिया से नीरज शेखर, गाजीपुर से पारसनाथ राय शामिल है

इन 31 पुराने चेहरों के हिस्से आई हार
सहारनपुर से राघव लखनपाल, कैराना से प्रदीप कुमार, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश सिंह, संभल से परमेश्वर सैनी, रामपुर से घनश्याम लोधी, एटा से राजवीर सिंह, आंवला से धर्मेंद्र कश्यप, खीरी से अजय मिश्रा टेनी, धौरहरा से रेखा वर्मा के हिस्से हार आई।

सीतापुर से राजेश वर्मा, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक, मोहनलालगंज से कौशल किशोर अपना प्रभाव नहीं दिखा सके।

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, जालौन से बीपी सिंह वर्मा, हमीरपुर से पुष्पेंद्र चंदेल, बांदा से आरके सिंह पटेल, कौशांबी से विनोद सोनकर, फैजाबाद से लल्लू सिंह, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता को भी हार का सामना करना पड़ा।

बस्ती से हरीश द्विवेदी, लालगंज से नीलम सोनकर, आजमगढ़ से दिनेश यादव निरहुआ, मछलीशहर से बीपी सरोज, संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी चक्रव्यू से पार नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed