{"_id":"bd6d1c226a099ceceaa81f6019a6667c","slug":"symptoms-of-rheumatoid-arthritis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह शरीर अकड़ा लगता है तो हो सकती है ये बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह शरीर अकड़ा लगता है तो हो सकती है ये बीमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Apr 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
सुबह सोकर उठने पर शरीर अकड़ा हुआ महसूस होता है। मुठ्ठी बांधने में दिक्कत होती है। उंगलियों के जोड़ों में दर्द होता है तो यह रुमेटायड आर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह के लक्षण होने पर खून में रुमेटायड फैक्टर, एक्स-रे जांच और एंटी सीपी जांच करानी चाहिए।
केजीएमयू के रुमेटोलॉजी विभाग के डॉ. अनुपम वाखलू ने ये जानकारी आईएमए में आयोजित स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स में शनिवार को दी।
इस मौके पर केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की हेड डॉ. तूलिका चंद्रा ने रेशनल यूज ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन, डॉ. क्षमा तलवार ने स्टे अनफेयर स्टे ब्यूटीफुल विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन