Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Syed Umar Yusuf misdeed girl on pretext of marriage and now he is pressuring her to convert her religion

Love Jihad: शादी का झांसा देकर नोचता रहा जिस्म, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव; बताते हुए बिलख पड़ी पीड़िता

Sat, 14 Dec 2024 08:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 08:53 AM IST
सार

सैय्यद उमर यूसुफ शादी का झांसा देकर युवती का जिस्म नोचता रहा। अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। पीड़ा बताते हुए पीड़िता बिलख पड़ी। 

विज्ञापन
Syed Umar Yusuf misdeed girl on pretext of marriage and now he is pressuring her to convert her religion
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की घटना सामने आई है। शुक्रवार को पीड़िता ने आरोपी युवक, उसके माता-पिता के खिलाफ विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक सैय्यद उमर यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विभूतिखंड की रहने वाली युवती के अनुसार दो साल पहले उनकी मुलाकात हुसैनगंज के लालकुंआ निवासी सैय्यद उमर यूसुफ से हुई थी। उसने पहले प्यार के जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। वादा किया कि शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाएगा।

विज्ञापन

आजिज आकर जान देने की कोशिश की

इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। जुलाई में उमर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया और विरोध पर मारपीट की। यही नहीं, चुपके से बनाए उनके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो के बल पर उनके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। आजिज आकर उन्होंने दो बार जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा

युवती के अनुसार, हिम्मत जुटाकर उन्होंने अक्तूबर में विभूतिखंड पुलिस से शिकायत की। उमर के पिता सैय्यद यूसुफ और मां अनम ने उन पर दबाव बनाते हुए समझौता करा दिया था। बाद में फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed