फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swine flu virus active after rain

1000 पहुंचने वाला है स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा

Wed, 18 Mar 2015 09:01 AM IST
मनीष सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Mar 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
swine flu virus active after rain

राजधानी में बारिश के बाद एक्टिव हुए स्वाइन फ्लू के वायरस ने एक बार फिर मरीजों की संख्या बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सोमवार को जहां केवल चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वहीं मंगलवार को 18 नए लोगों में स्वाइन फ्लू के वायरस पाए गए।

नए मरीजों में से पांच बुजुर्ग और तीन बच्चे हैं। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि मंगलवार की रिपोर्ट के साथ ही मरीजों की कुल संख्या 941 हो गई है।

सभी मरीजों को दवा देने के साथ उनकी काउंसलिंग की जा रही है। सीएमओ ने कहा कि अगर परिवारीजन संक्रमित मरीज को आइसोलेशन में रखें तो वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

अभी थोड़ा और रहें सतर्क

swine flu virus active after rain

सीएमओ ने उम्मीद जताई है कि मौसम ठीक होते ही स्वाइन फ्लू के वायरस का असर कम होगा लेकिन अभी सतर्कता की जरूरत है।

उनका कहना है कि बारिश की वजह से वायरस अभी भी एक्टिव मोड में है। उन्होंने बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर न ले जाने की सलाह दी है।

सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल से कुल 12 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सिविल अस्पताल से तीन, बलरामपुर से चार और लोहिया अस्पताल से पांच सैंपल पीजीआई जांच के लिए भेजा गया। वहीं तीनों अस्पतालों में सौ से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंचे।

सरकारी अस्पतालों में सिर्फ उन्हीं रोगियों का सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है जिसकी हालत गंभीर है।

सिविल अस्पताल में सैंपल न लिए जाने से नाराज कुछ मरीजों ने हंगामा किया। वहीं बलरामपुर और लोहिया अस्पताल में जांच न होने पर मरीजों ने मनमानी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed