{"_id":"59ac2c104f1c1b54738b4f2c","slug":"swine-flu-infection-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 66 जिलों में फैला स्वाइन फ्लू, तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले, 67 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 66 जिलों में फैला स्वाइन फ्लू, तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले, 67 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में स्वाइन फ्लू का वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। अब तक प्रदेश के 66 जिले इस रोग की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक करीब तीन हजार मरीजों में इस रोग के लक्षण मिल चुके हैं। 67 मरीज ऐसे हैं जो काल के गाल में समा चुके हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। अब तक करीब 1756 मरीज लखनऊ में मिल चुके हैं। इनमें से 12 की मृत्यु हो चुकी है। मेरठ में भी 294 मरीज इस बीमारी से पीड़ित मिल चुके हैं। मेरठ में सबसे अधिक 19 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। गाजियाबाद में भी 103 मरीज अब तक मिल चुके हैं। यहां तीन मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि पहले इस रोग के ज्यादातर मरीज बड़े जिलों में मिल रहे थे, लेकिन इस बार इसने छोटे जिलों को भी चपेट में ले लिया है। निदेशक संचारी रोग डॉ. बद्री विशाल ने बताया कि हापुड़ में 20 मरीज मिले हैं जबकि यहां पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। कानपुर नगर में 45 मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों की मौत हुई है। बदायूं में भी इस रोग से एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है। अमरोहा में भी चार मरीज मिले हैं। इनमें एक की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
निदेशक संचारी रोग ने कहा कि स्वाइन फ्लू के वायरस हवा में फैलते हैं। मरीज जब भी एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं वह अपना वायरस दूसरे को दे देते हैं। इस कारण यह रोग तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने वाले रोगियों को आइसोलेशन में रहना चाहिए। जुखाम हो जाने पर गरारे करने के साथ-साथ हाथ बार-बार धोना चाहिए।