{"_id":"681f0fe211b0243a5d0cb2a2","slug":"swimming-pool-open-gym-badminton-lawn-tennis-court-built-it-city-emphasis-completing-work-time-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईटी सिटी में बनेगा स्वीमिंग पूल, ओपन जिम... बैडमिंटन व लॉन टेनिस कोर्ट; कार्य समय से पूरा करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईटी सिटी में बनेगा स्वीमिंग पूल, ओपन जिम... बैडमिंटन व लॉन टेनिस कोर्ट; कार्य समय से पूरा करने पर जोर
Sat, 10 May 2025 05:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 05:12 PM IST
सार
लखनऊ की एक नई योजना में आईटी सिटी विकसित की जा रही है। इसमें स्वीमिंग पूल, जिम और खेल सुविधाएं होंगी। इससे लोगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। आवास आयुक्त ने समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ओपन जिम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रायबरेली रोड स्थित आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना में 250 एकड़ में विकसित की जाने वाली आई सिटी में स्वीमिंग पूल, ओपन जिम, बैडमिंटन व लॉन टेनिस कोर्ट भी बनेगा। इससे यहां रहने वाले लोग मनोरंजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को योजना स्थल के निरीक्षण के दौरान आवास आयुक्त बलकार सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उन्होंने वृंदावन योजना के अन्य सेक्टरों में भी अधूरे विकास कार्य पूरे करने और खाली जमीन को नियोजित करने के निर्देश दिए। वृंदावन कॉलोनी के बाद आवास आयुक्त ने अवध विहार योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर चल रहे कर्मियों को तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: मां मुझे ले जाओ… मैं अब नहीं सह सकती, फोन पर बेटी का दर्द सुन पहुंचे मायकेवाले; लाश देख चीत्कार उठे
अवध शिल्पग्राम के पास ही खाली पड़ी जमीन में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनना है। उस स्थल का भी उन्होंने निरीक्षण किया और पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अवध शिल्प ग्राम में यूनिटी मॉल से संबंधित जमीन छोड़ते हुए शेष को मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।