{"_id":"62c2da637cf1673ff31eeec0","slug":"sweeper-was-giving-injection-to-a-patient-in-chc-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: सरकारी अस्पताल में सफाईकर्मी मरीजों को लगाता है इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: सरकारी अस्पताल में सफाईकर्मी मरीजों को लगाता है इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने से हड़कंप
Mon, 04 Jul 2022 05:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jul 2022 05:52 PM IST
सार
श्रावस्ती के एक सीएचसी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सफाई कर्मी मरीज को इंजेक्शन दे रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
स्वीपर मरीज को इंजेक्शन दे रहा है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में मरीजों का इलाज सफाई कर्मी के भरोसे है। सफाई कर्मी ही मरीजों को इंजेक्शन लगाता है। उसका इंजेक्शन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
इस मामले में सफाई कर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित की गई है। सरकारी अस्पतालों में इलाज कहीं सफाई कर्मी तो कहीं माली व वार्ड ब्वाय कर रहे हैं। इसका खुलासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में हुआ।
विज्ञापन
यहां तैनात सफाई कर्मी शिव प्रसाद एक व्यक्ति को इंजेक्शन लगा रहा था। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मामले में अधीक्षक की भूमिका के लिए सीएमओ डा. एपी भार्गव ने एक जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन