{"_id":"67b62c8044b178e72e037b77","slug":"sweeper-recovered-rs-125-lakh-in-the-name-of-former-dpros-brother-raebareli-news-c-101-1-slko1033-127876-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्व डीपीआरओ के भाई के नाम सफाईकर्मी ने वसूले 1.25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्व डीपीआरओ के भाई के नाम सफाईकर्मी ने वसूले 1.25 लाख
Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। महिला सफाईकर्मी के 16 माह के एरियर के भुगतान के नाम पर 1.25 लाख रुपये वसूलने की जांच शुरू हो गई है। पूर्व डीपीआरओ के भाई के नाम पर हरचंदपुर ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी ने रुपये वसूले थे, लेकिन रुपये देने के बाद भी भुगतान न होने पर महिला कर्मी ने डीएम से गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
वर्तमान समय में हरचंदपुर में तैनात सफाईकर्मी संगीता पत्नी रामू ने डीएम से की शिकायत है। आरोप लगाया कि पूर्व में वह लालगंज ब्लॉक के बमौरा महेशखेड़ा गांव में तैनात थी। उसी दौरान उसे निलंबित कर दिया गया था। 16 माह बाद उसे बहाल किया गया। निलंबन अवधि का भुगतान कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ।
पूर्व डीपीआरओ के आवास पर खाना बनाने का काम कर रहे सफाईकर्मी सिद्धनाथ मौर्या ने एरियर भुगतान के नाम पर उससे 1.25 लाख रुपये लिए थे। आरोप लगाया है कि तत्कालीन डीपीआरओ के भाई के नाम से यह रुपये काम कराने को लिए गए, लेकिन अब तक एरियर की भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने गंंभीर रुख अपनाते हुए आरोपी सफाईकर्मी सिद्धनाथ मौर्या को नोटिस जारी किया है। उसे तीन दिन के अंदर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। दोनों सफाईकर्मियों को बुलाया गया है। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।