फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swati singh clearfies to adityanath on alleged beer bar inaugration.

मंत्री स्वाति सिंह ने बीयर बार मुद्दे पर सीएम को दी सफाई, जानें- योगी ने क्या दी सलाह

Thu, 01 Jun 2017 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Jun 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
swati singh clearfies to adityanath on alleged beer bar inaugration.
सीएम योगी व कथित बार का उद्धाटन करती स्वाति ‌सिंह

यूपी की महिला कल्याण एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने बृहस्पतिवार को यूपी के सीएम आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें ‌कथित बीयर बार उद्घाटन के मुद्दे पर सफाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने सीएम से मुलाकात कर मुद्दे से जुड़े दस्तावेज भी सीएम के सामने रखे। वहीं, सीएम ने उन्हें इस तरह के कार्यक्रमों में जाने से पहले छानबीन करने और ऐसे स्थानों पर जाने से बचने को कहा।
विज्ञापन


स्वाति सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह एक मैक्सिकन स्टाइल का रेस्टोरेंट हैं, वहां कोई बीयर बार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि रेस्टोरेंट का संचालन प्रतिष्ठित परिवार की दो महिलाएं कर रही हैं। रेस्टोरेंट में बच्चों के लिए भी अलग जोन हैं, लाइब्रेरी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह तीन दिन के लिए एक ग्रुप की ओर से रेस्टोरेंट को बुक किया गया था। उसी ग्रुप ने तीन दिन का अस्याथी बार लाइसेंस लिया था। स्वाति सिंह ने अपने पक्ष में रेस्टोरेंट का मैन्यू बुक भी रखी, इसमें केवल फ्रूट बीयर ही अंकित है, कहीं भी बीयर या शराब नहीं है।

ये भी सबूत भी दिए स्वाति ‌सिंह ने

swati singh clearfies to adityanath on alleged beer bar inaugration.
वो कार्ड जिस पर छपा ‌था स्वाति सिंह का नाम - फोटो : amar ujala
स्‍‌वाति सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी रेस्टोरेंट का लाइसेंस की प्रति भी पेश की, जिसमें रेस्टोरेंट का लाइसेंस दिया गया है, वहां उपलब्ध खाद्य सामग्री की सूची भी है।

उन्होंने रेस्टोरेंट के उद्घाटन को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर की कटिंग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी, जिसमें भी केवल रेस्टोरेंट ही बताया गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत 20 मई को उद्घाटन के 9 दिन बाद 29 मई को मामले को उछाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed