{"_id":"5edd23fb4e5c7b2bfd7f4164","slug":"swatantra-dev-singh-says-will-double-farmers-income-by-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, विपक्ष की तरह कागजी योजनाएं नहीं बनाती भाजपा : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, विपक्ष की तरह कागजी योजनाएं नहीं बनाती भाजपा : स्वतंत्र देव
Sun, 07 Jun 2020 10:59 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा करके दिखा देंगे। भाजपा विपक्ष की तरह सिर्फ कागजी योजनाएं नहीं बनाती बल्कि व्यावहारिक और धरातल पर उतरने वाले काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को असंभव लगने वाले कई काम करके दिखाए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग व हर व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है।
स्वतंत्र देव रविवार को यहां से कानपुर में आयोजित किसान मोर्चा के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में सुधार के प्रति पूर्ण समर्पित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में किसानों की बहुत बातें की गईं। कागजों पर योजनाएं भी बनाई गईं, लेकिन ईमानदारी से किसानों को सशक्त करने की कोशिश नहीं हुई। मोदी व योगी सरकार ने किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है। मोदी सरकार ने यूरिया को नीम कोटेड किया तथा वर्षों से चली आ रही खाद की कालाबाजारी समाप्त की। 25 लाख किसान क्रेडिट कार्ड और जारी किए गए हैं।

Trending Videos
नकवी सोमवार को लखनऊ के सम्मेलन को करेंगे संबोधित
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सोमवार को लखनऊ में अल्पसंख्यक मोर्चा तथा साध्वी निरंजन ज्योति गौतमबुद्धनगर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगी। स्वतंत्र देव समेत अन्य नेता, प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में विभिन्न मोर्चों के 67 सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। रविवार को 63 सम्मेलन हुए।