{"_id":"65fae06b82c808653b075d1b","slug":"swami-prasad-said-question-of-returning-to-sp-does-not-arise-the-party-was-not-formed-to-merge-with-any-part-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद बोले: सपा में वापस लौटने का सवाल नहीं उठता, किसी पार्टी में विलय के लिए नहीं बनाया दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद बोले: सपा में वापस लौटने का सवाल नहीं उठता, किसी पार्टी में विलय के लिए नहीं बनाया दल
Wed, 20 Mar 2024 09:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:50 PM IST
सार
Swami Prasad: सपा छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के साथ हैं लेकिन सपा में वापस जाने का कोई सवाल नहीं उठता।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी को जमकर कोसा और कहा कि संविधान को बचाना है तो बीजेपी को हराना है। स्वामी ने इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देने की बात कही है। कहा कि पार्टी किसी दल में विलय की नहीं बनाई गई है, बल्कि उसकी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सपा में वापस जाने की बात से साफ मना किया।
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल है और भारतीय जनता पार्टी ने नौजवानों को बेरोजगार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी और ईडी के माध्यम से व्यापारियों की कमर तोड़ दी गई है। सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन किसानों को लाभ तो पहुंचा नहीं, बल्कि उनके रास्ते में कील कांटे बिछाए गए। उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी को संविधान विरोधी पार्टी का दर्जा देने के बाद स्वामी ने कहा कि मेरी पार्टी का समर्थन इंडिया एलाइंस को है, क्योंकि किसी भी कीमत पर भाजपा को हराना है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों, अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण खत्म कर रही है। संविधान विरोधी काम कर रही है। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है और लाभ के संस्थान जैसे एलआईसी, एयरपोर्ट, बंदरगाह, रेलवे स्टेशन इन सभी को निजी हाथों में दे दिया है। भाजपा से देश को खतरा है इसलिए सत्ता से भाजपा को हटाने का काम करना है।
सपा में दोबारा जाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने खुद पार्टी बनाई है तो अब पार्टी में जाने का सवाल नहीं होता है। रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का जो भी प्रत्याशी उतरेगा, उसको उनका समर्थन रहेगा और जो भी नाम होगा रायबरेली से वह चौंकाने वाला होगा।