फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suspended General Manager Stuck in equipment purchase of 155 crores

155 करोड़ की उपकरण खरीद में भी फंसे निलंबित महाप्रबंधक  

Sun, 08 Dec 2019 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
suspended General Manager Stuck in equipment purchase of 155 crores
demo pic - फोटो : ANI

फर्जी भुगतान एवं भ्रष्टों को बचाने में निलंबित हुए पराग के महाप्रबंधक (प्रशासन) हंसवीर वर्मा 155 करोड़ रुपये की उपकरण खरीद में भी फंसे हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग मुख्य सचिव को इस खरीद की विजिलेंस जांच का निर्देश दे चुका है। 

विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ में जितनी दुग्ध समितियां नहीं हैं, उससे अधिक उपकरण खरीदने की मांग महाप्रबंधक ने पीसीडीएफ को भेजी थी, जिससे उनकी खरीद की गई। दीगर है कि उपकरण की डिमांड भेजने में पांच अन्य दुग्ध संघ भी शामिल थे, जिनके महाप्रबंधक के खिलाफ भी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


समितियां 6835, डीपीएमयू खरीदे 12,859
आयोग के निदेशक कौशल कुमार ने तत्कालीन मुख्य सचिव राजीव कुमार को पत्र भेजकर उपकरण खरीद की विजिलेंस से जांच कराने के निर्देश दिए थे। पत्र में उल्लेख किया था कि पीसीडीएफ की ओर से 6835 दुग्ध समितियों के लिए 12,859 डाटा प्र्रोसेसर मिल्क कलेक्शन यूनिट (डीपीएमसीयू) खरीदी गई। आवश्यकता से 6024 अधिक खरीदे गए डीपीएमसीयू की कीमत 68 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार 87 करोड़ रुपये के 750 बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में सिर्फ 74 डीपीएमसीयू की रिपोर्ट
लखनऊ दुग्ध संघ की वर्तमान में कुल 550 समितियां हैं, जबकि पूर्व मे 722 डीपीएमसीयू को समितियों में लगाने के लिए सप्लाई ली गई। इनमें से 439 डीपीएमसीयू को लगाया गया, जिसमें से 74 ही पीसीडीएफ को रिपोर्ट कर रही हैं। इस पर प्रबंध निदेशक बीएल मीण ने निलंबित महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed