{"_id":"5c3f159bbdec2273261abc30","slug":"sushma-swaraj-and-yogi-adityanath-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली बार से करीब तीन गुना अधिक हुए प्रवासी भारतीय दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन: सुषमा स्वराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली बार से करीब तीन गुना अधिक हुए प्रवासी भारतीय दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन: सुषमा स्वराज
Wed, 16 Jan 2019 04:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:59 PM IST
सार
-अब तक 5802 लोगों ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए किया आवेदन
-2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय सम्मेेलन की शुरुआत की थी
-प्रवासी वाराणसी को देख सकें इसके लिए भी एक कार्यक्रम रखा गया है
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लखनऊ में मीडियाकर्मियों को 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस के लिए पिछली बार से करीब तीन गुना अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हमारी कोशिश है कि प्रवासी भारतीयों के अनुभव का लाभ उठाया जाए और देश के विकास में सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। विदेश मंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों की मांग थी कि कार्यक्रम का आयोजन ऐसे वक्त में किया जाए जब वह कुंभ मेले में शामिल होने के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की परेड का भी हिस्सा बन सकें। इसलिए कार्यक्रम के लिए 21 से 23 तक की तारीख तय की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक करीब 5802 लोगों ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए आवेदन किया है जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी राज्य में आयोजन की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि जब 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसकी शुरुआत की थी तो उन्होंने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा था कि हमें आपका धन नहीं अनुभव का लाभ चाहिए, तब से ये परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व व सम्मान का विषय है। आयोजन से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन से प्रवासी भारतीयों को देश की संस्कृति व परंपरा से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रवासी वाराणसी को देख सकें इसके लिए भी एक कार्यक्रम रखा गया है।