{"_id":"68148e174305fa4e660655d5","slug":"sushant-golf-city-electricity-cut-off-due-5-48-crore-dues-supply-restored-after-one-half-hours-after-deposit-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 5.48 करोड़ बिजली का बिल बकाया होने पर सुशांत गोल्फ सिटी की सप्लाई काटी, छह हजार लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 5.48 करोड़ बिजली का बिल बकाया होने पर सुशांत गोल्फ सिटी की सप्लाई काटी, छह हजार लोग हुए परेशान
Fri, 02 May 2025 03:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 May 2025 03:35 PM IST
सार
सुशांत गोल्फ सिटी में 5.48 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाए पर लेसा ने सप्लाई काट दी। इससे करीब छह हजार लोग परेशान रहे। बिल्डर कंपनी अंसल प्रॉपर्टीज ने तत्काल 25 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन
सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर रोड स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में बकाया बिल की वजह से लेसा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बिजली काट दी। इससे छह हजार लोग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहे। बिल्डर कंपनी ने फिर आनन फानन में 25 लाख रुपये जमा कराए, तब जाकर बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन
राजभवन डिवीजन के अधिशासी अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने के बाबत नोटिस दिया गया था। सुशांत गोल्फ सिटी पर बिजली बिल का 5.48 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather News: तराई... बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी का निर्देश, निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी एसआईआरएफ रैंकिंग में शामिल करें
नोटिस के आधार पर बृहस्पतिवार दोपहर तक बिल जमा का इंतजार किया गया। इसके बाद शाम 4.30 बजे कनेक्शन काटा गया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। इसके बाद प्रबंधन ने 25 लाख रुपये जमा कराए तो कुछ और मोहलत देते हुए आपूर्ति बहाल की गई।